फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The fraud of PhD researcher and vet amounting to 74 thousand

पीएचडी शोधार्थी और पशु चिकित्सक से धोखाधड़ी कर लगाई 74 हजार की चपत

Thu, 21 Jan 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
The fraud of PhD researcher and vet amounting to 74 thousand
जींद। दो अलग-अलग मामलों में एक पीएचडी के शोधार्थी व एक पशु चिकित्सक के साथ धोखाधड़ी कर खाते से 74 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगों ने पीएचडी के शोधार्थी को 50 व पशु चिकित्सक को 24 हजार रुपये की चपत लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर के अर्बन इस्टेट निवासी रविकांत ने बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहा है। उसका बैंक खाता एसबीआई साउथ कैंपस दिल्ली विश्वविद्यालय में है। 17 जनवरी को उसकी मां के फोन पर व्हाटसअप काल आई। अज्ञात कॉल करने वाले ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर उसी समय दो बार में उसके खाते से 25-25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो गए। इसके अलावा अंबाला जिला के बराड़ा निवासी पशु चिकित्सक हरदीप के बैंक खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। हरदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अस्पताल में पशु चिकित्सक पद पर कार्यरत है और उसका खाता गांधी नगर स्थित बैंक में है। 18 और 19 जनवरी को उसके मोबाइल पर छह मैसेज आए। इनमें उसके खाते से छह बार में कुल 24 हजार रुपये निकाले गए, जबकि उसने अपने अकाउंट की जानकारी किसी को नहीं दी थी। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed