फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Food Safety Department took action, and food samples were collected from six locations and sent to the laboratory.

Jind News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, छह जगहों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल प्रयोगशाला भेज गए

Wed, 24 Dec 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department took action, and food samples were collected from six locations and sent to the laboratory.
24जेएनडी25: खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते हुए विभाग के अ​धिकारी। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग छह जगहों से खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ओमनगर स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को परोसे जाने वाले नमकीन चावल का सैंपल लिया। इसके अलावा शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर भी निरीक्षण किया गया। टीम ने महालक्ष्मी स्वीट से खोया, राजू डेयरी खेड़ी तलोडा से पनीर, सब्जी मंडी के सामने स्थित नीलकंठ मिष्ठान भंडार से सूजी की बर्फी और गुप्ता कोल्ड ड्रिंक से एनर्जी ड्रिंक का सैंपल लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और मानकों की जांच के लिए इन सैंपलों को प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदार या संस्थान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों और संचालकों को साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों को ढककर रखा जाए, साफ बर्तन और उपकरणों का उपयोग किया जाए व कार्यस्थल पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

वर्जन
बच्चों, बुजुर्गों और आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी या घटिया खाद्य पदार्थ न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग समय-समय पर निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाता रहता है। -योगेश काद्यान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article