फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The firecracker factory fire incident that occurred in the city on March 7

पटाखा फैक्टरी अग्निकांड : पीजीआई से पीड़िता रीना को 3 माह बाद मिली छुट्टी

Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The firecracker factory fire incident that occurred in the city on March 7
फोटो कैप्शन अग्निकांड फैक्ट्री में घायल महिला रीना।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। शहर में सात मार्च को हुई पटाखा फैक्टरी अग्निकांड की घटना में डिग्गी मोहल्ला निवासी और हादसे में घायल रीना को पीजीआई से तीन माह बाद छुट्टी मिल गई है। रीना ने बताया कि उस दौरान फैक्ट्री मालिक राजू व रामकरण फैक्ट्री में आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने जलती हुई बीड़ी फेंकी और बाहर निकल गए, जिसके बाद आग लग गई। जब उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की तो आग और भड़क गई।
उन्होंने फैक्ट्री मालिकों को बताया तो उन्होंने कहा कि अपने आप ही कुछ देर में बुझ जाएगी, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी में आग लगने के बाद उन्होंने बचाने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन

राजू व रामकरण जाते समय फैक्ट्री के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चले गए थे। इस कारण कोई महिला मजदूर फैक्टरी से बाहर नहीं निकल पाई। रीना ने बताया कि वह तीन महिलाएं आग बुझाने की कोशिश कर रही थीं, जिनमें से दो की मौत हो गई और वह बेहोश होकर गिर गईं। फैक्टरी के अंदर धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली इलाज के लिए सहायता राशि
उन्होंने बताया कि उस समय प्रशासन की तरफ से निशुल्क उपचार का आश्वासन दिया गया था लेकिन सरकार द्वारा उन्हें दो लाख रुपये की मदद दी गई है। उपचार में उनका लगभग चार लाख रुपये खर्च हो चुका है। वह तीन महीने तक रोहतक के पीजीआई में भर्ती रही। पीजीआई से आने के बाद वह पुलिस को बयान देने गई, लेकिन पुलिस ने अदालत में केस दर्ज होने के कारण उनके बयान लेने से मना कर दिया।

बाक्स
हादसे में घायल महिला से इलाज के बिल मांगे गए हैं। बिल मिलने के बाद सीएमओ से सत्यापन करवाकर उनके इलाज पर आया खर्च दिलवाया जाएगा। अभी तक महिला के परिजनों ने इलाज पर हुए खर्च के बिल जमा नहीं करवाए हैं।
-पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed