फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The duration of the old tender for cleaning has been extended by one month

Jind News: सफाई के लिए पुराने टेंडर की अवधि एक माह बढ़ाई

Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The duration of the old tender for cleaning has been extended by one month
03जेएनडी23: बागवानी कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
जींद। शहर में कूड़ा उठान व कूड़ा निस्तारण के टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद आगामी टेंडर होने तक एक माह के लिए पुरानी एजेंसी का समय बढ़ाया गया है, ताकि शहर में कूड़ा फैलने से बचाया जा सके। 30 जून को पुराने टेंडर की अवधि समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन

कूड़ा उठान का नया टेंडर लगा दिया गया है। यह मुख्यालय में प्रोसेस के लिए भेजा गया है। इस प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए नगर परिषद ने पुरानी एजेंसी का एक माह के लिए टेंडर बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस बार शहर में कूड़ा उठान के लिए हर वर्ष होने वाली टेंडर प्रक्रिया से बचने व स्थायी समाधान के लिए टेंडर एक वर्ष का नहीं बल्कि पांच वर्ष के लिए जारी किया है। एजेंसी को इस बार 130 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से टेंडर दिया गया है। शहर में लगभग 80 हजार यूनिट हैं। इनका एजेंसी को खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कूड़े के निस्तारण के लिए दो टेंडर लगने हैं। इसमे एक डोर टू डोर उठान का टेंडर लगाया गया है, यह फिलहाल प्रोसेस में है, जबकि दूसरा टेंडर कूड़ा निस्तारण का है। यह लगना बाकी है। डोर टू डोर उठान पर लगभग पांच वर्ष के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण का टेंडर अलग दिया जाएगा।
यह टेंडर अभी लगा नहीं है, लेकिन इस पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नया टेंडर भी पुरानी एजेंसी श्री श्याम एसोसिएट को ही दिया गया है। यह टेंडर अप्रूवल कमेटी को भेजा गया है, वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसको लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर में बेहतर सफाई को लेकर एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
प्रतिदिन 120 टन से ज्यादा कूड़ा निकलता है शहर से
हांसी रोड पर कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग प्वाइंट है। शहर से प्रतिदिन 120 टन से ज्यादा कूड़ा निकलता है। इससे बदबू न फैले और आसपास की काॅलोनियों और वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए इसका निस्तारण साथ-साथ किया जा रहा है। फिलहाल इसका टेंडर नहीं लगा। जल्द ही इसका टेंडर भी लगवाया जाएगा।

-------
शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसके चलते शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने व कूड़ा निस्तारण के लिए लगभग 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। इस बार पांच वर्ष के लिए एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा, ताकि हर वर्ष टेंडर प्रक्रिया में होने वाली परेशानियों से निजात पाई जा सके।
--सुनील कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नगर परिषद, जींद।

03जेएनडी23: बागवानी कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

03जेएनडी23: बागवानी कार्यालय के सामने सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed