फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dumper hit the bike on Julana Hansi road, the youth died

जुलाना-हांसी मार्ग पर डंपर ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 Oct 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
The dumper hit the bike on Julana Hansi road, the youth died
जुलाना-हांसी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। हांसी रोड पर आरपीएस स्कूल के पास एक डंपर चालक ने एस बाइस को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिली तो जुलाना पुलिस और 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव करेला निवासी 31 वर्षीय टिंकू नंबरदार वीरवार सुबह जुलाना से अपने गांव करेला जा रहा था। जैसे ही वह हांसी रोड स्थित आरपीएस स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और टिंकू नंबरदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि टिंकू की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं है। टिंकू जुलाना में पशु डेयरी चलाता था। सुबह डेयरी से वह घर जा रहा था कि बीच रास्ते ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना थाने के प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed