Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
A Pollution Control Board team inspected villages in the area regarding stubble burning.
{"_id":"6ac29dd0ef1547ea2f01f334","slug":"a-pollution-control-board-team-inspected-villages-in-the-area-regarding-stubble-burning-jind-news-c-199-1-jnd1012-161521-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पराली को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने क्षेत्र के गांवों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पराली को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने क्षेत्र के गांवों का किया निरीक्षण
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
4 सफीदों 3निरीक्षण के लिए गांव जयपुर पहुंची हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम। स्रोत लोक संपर्
Link Copied
सफीदों। फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और पराली प्रबंधन की जमीनी स्थिति जांचने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रविवार को सफीदों उपमंडल के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। टीम ने करसिंधू, जयपुर, भुरायण और ढाठरथ गांवों में पहुंचकर पराली प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि निरीक्षण एसडीएम पुलकित मल्होत्रा के मार्गदर्शन और उप कृषि निदेशक के निर्देशानुसार किया गया। टीम में खंड कृषि अधिकारी अनिल गुलिया, एसएमएस जितेंद्र सरोहा और नीतू कुमारी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान करसिंधू और भुरायण में टीम ने खेतों में रखे फसल अवशेषों के स्टॉक का जायजा लिया। वहीं जयपुर गांव में ब्रिकेट इकाई का निरीक्षण कर पराली प्रबंधन कार्यों की जानकारी ली गई। टीम ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर फसल अवशेषों के उपयोग और निस्तारण की स्थिति जानी। कृषि विभाग की ओर से निगरानी के लिए तैनात एटीएम करनैल सिंह, रणबीर सिंह, एएस विशेष कुमार और खंड तकनीकी प्रबंधक अनिश कुमार ने टीम को संबंधित गांवों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। टीम ने खेतों में अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने की रोकथाम के लिए किए जा रहे निगरानी कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।