फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSP goes all out for Kanshiram's death anniversary commemoration.

Jind News: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस समारोह को लेकर बसपा ने झोंकी ताकत

Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
BSP goes all out for Kanshiram's death anniversary commemoration.
फोटो 04जेएनडी24-सफीदों क्षेत्र में पहुंचे बसपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर को बाबा साहब बीआ
सफीदों। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने नौ अक्तूबर को जींद के दीप पैलेस में होने वाले संकल्प दिवस समारोह को लेकर रविवार को सफीदों क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उन्होंने मुआना, सिंघाना, रामपुरा समेत कई गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण जमालपुर ने बताया कि यह समारोह बसपा संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जोन नंबर एक, दो और तीन के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश प्रभारी सीपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जमालपुर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांशीराम के अधूरे कारवां को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जमालपुर ने भाजपा सरकार पर जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं के कारण लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है। साथ ही पार्टी सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की बात कही।

इस दौरान प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, डॉ. प्रवीण मंडल, रणधीर सिंह घोघड़ियां, सुरेंद्र मांडी, ईश्वर उचाना समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed