फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dispute regarding the outstanding payment of the confectioner was resolved in the first meeting.

Jind News: पहली बैठक में सुलझाया हलवाई के बकाया भुगतान का विवाद

Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The dispute regarding the outstanding payment of the confectioner was resolved in the first meeting.
जींद। जिला पुलिस की सामुदायिक संपर्क पहल के तहत सीएलजी-3 ने पहली ही बैठक में आपसी सहमति से पैसे के लेनदेन से जुड़े विवाद का समाधान करा दिया। मामले में शिकायतकर्ता को बिना न्यायालय के चक्कर लगाए बकाया भुगतान मिल गया। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने फैसले पर संतुष्टि जताई।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बास शाहपुर निवासी रविंद्र ने शिकायत दी थी कि वह हलवाई का काम करता है। उसने जींद की भटनागर कॉलोनी निवासी सुरेश के बेटे की शादी में हलवाई का काम किया था। रविंद्र के अनुसार 300 लोगों का खाना और 160 किलो भाजी तैयार करने का ठेका 19 हजार रुपये में तय हुआ था। शादी में करीब 500 लोगों का खाना और 240 किलो भाजी तैयार कराई गई, जिससे उसका खर्च और मेहनताना बढ़ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार सुरेश ने 19 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था, लेकिन अतिरिक्त काम की राशि नहीं दी जा रही थी। सीएलजी-3 ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले पर बातचीत कराई। इसमें 3600 रुपये बकाया निर्धारित हुए, जिन्हें सुरेश ने सीएलजी अधिकारियों की मौजूदगी में नकद चुका दिया। रविंद्र ने शिकायत पर आगे कोई कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed