फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dilapidated street exposes the claims of development

Jind News: विकास के दावों की पोल खोल रही बदहाल गली

Sun, 01 Mar 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated street exposes the claims of development
27जेएनडी17: कंडेला गांव में अधूरी पड़ी 250 फुट गली। संवाद
कंडेला। विभागीय लापरवाही के कारण कंडेला गांव के लोग परेशान हैं। गांव में विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल बदहाल गली खोल रही है जिसका निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जो अब ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण रोशन प्रजापत ने बताया कि इस अधूरे रास्ते पर मिट्टी और गहरे गड्ढे होने के कारण मामूली बारिश में भी भारी जलभराव हो जाता है। घरों के दरवाजे से बाहर निकलते ही कीचड़ और गंदे पानी से सामना होता है। इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कीचड़ के कारण पैदल चलना तो दूर दोपहिया वाहनों का भी यहां से निकलना दूभर हो गया है और आए दिन वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब पूरी गली का बजट मंजूर हुआ था तो यह 250 फीट का हिस्सा क्यों छोड़ा गया। क्या यह ठेकेदार की लापरवाही है या संबंधित विभाग की अनदेखी। मोहल्ले की महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि इस अधूरे टुकड़े का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ है तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है

27जेएनडी17: कंडेला गांव में अधूरी पड़ी 250 फुट गली। संवाद

27जेएनडी17: कंडेला गांव में अधूरी पड़ी 250 फुट गली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed