फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The courtyard is adorned with greenery; plants are now enhancing the beauty of the home.

Jind News: हरियाली से सजाया आंगन, अब घर की शोभा बढ़ा रहे पौधे

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The courtyard is adorned with greenery; plants are now enhancing the beauty of the home.
07जेएनडी25: रिचा जैन घर में सजाई बगिया की देखभाल करते हुए। संवाद
जींद। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, वहीं स्कीन नंबर 19 निवासी रिचा जैन ने एक अलग ही मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने घर को हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से इस तरह सजाया है कि उनका आशियाना किसी खूबसूरत और शांत बगिया से कम नहीं लगता।
विज्ञापन


उनकी यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति लगाव को दर्शाती है बल्कि यह भी साबित करती है कि सीमित स्थान में भी प्रकृति को सहेजा और संजोया जा सकता है। पांच वर्षों से बागवानी के शौक को संजोए हुए रिचा ने घर के अंदर और बाहर गमलों में फूलों और औषधीय पौधों को स्थान दिया है।
विज्ञापन

रिचा जैन बताती हैं कि उन्हें प्रकृति से विशेष लगाव है। इसी लगाव ने उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया। आज उनके घर में 60 से अधिक प्रजाती के फूलदार, सजावटी और औषधीय पौधे हैं जिनकी हरियाली और खुशबू पूरे वातावरण को ताजगी से भर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के चारों ओर फैले पौधे न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। उनकी बगिया में गुलाब, मोगरा, चमेली, गुड़हल सहित कई प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों के पौधे हैं। इसके अलावा तुलसी, एलोवेरा और अन्य औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं। इनका उपयोग घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है।
रिचा का मानना है कि पौधे केवल सजावट का साधन नहीं बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण साथी भी हैं। विशेष बात यह है कि पौधों की देखभाल का पूरा कार्य रिचा स्वयं करती हैं। पौधों की कटाई-छंटाई, खाद डालना, पानी देना और उनकी नियमित निगरानी करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। उनका कहना है कि दिनभर के कामकाज के बाद जब वह अपनी बगिया में समय बिताती हैं तो सारी थकान दूर हो जाती है।

आसपास की कई महिलाएं भी प्रेरित हुई हैं
रिचा जैन की हरित पहल से आसपास की कई महिलाएं भी प्रेरित हुई हैं और उन्होंने अपने घरों में पौधे लगाने शुरू किए हैं। उनकी बगिया न केवल घर की सुंदरता बढ़ा रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का भी संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed