फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The condition of the buildings of seven government schools will improve during the holidays

गर्मियों की छुट्टियों में सुधरेंगे सरकारी स्कूलों के भवन

Fri, 03 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The condition of the buildings of seven government schools will improve during the holidays
जींद। गर्मियों की छुट्टियों में जिले के खस्ताहाल सात राजकीय स्कूलों के भवनों की दशा सुधारेगी। इनकी मरम्मत पर तीन करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एक स्कूल की नई इमारत भी बनेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ये काम पूरा करने का प्रयास है ताकि छुट्टी के बाद बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन

अक्सर देखने में आता है कि सरकारी स्कूलों में जर्जर कमरे व शौचालय होते हैं। राजकीय स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ते हैं। सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव होता है। इससे अभिभावक अपने छात्रों का दाखिला निजी स्कूलों में करवाने को प्राथमिकता देते हैं। इसी के चलते शिक्षा विभाग अपने खस्ताहाल स्कूलों की दशा सुधारने के प्रयासों में जुटा है। इस कारण कई स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्य होगा।
विज्ञापन

राजकीय स्कूल दालमवाला में पगडंडी का निर्माण करवाया जाएगा। भौंगरा स्थित राजकीय स्कूल में छह नए कमरों का निर्माण होगा। खुंगा कोठी स्थित राजकीय स्कूल में चाहर दिवारी का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं रत्ताखेड़ा स्थित राजकीय स्कूल में पांच नए कमरे बनवाए जाएंगे। करसिंधु के राजकीय स्कूल में छह कमरे व बरामदे का निर्माण करवाया जाएगा। गढ़वाली खेड़ा के राजकीय स्कूल में मरममत कार्य होगा। गतौली के राजकीय स्कूल में पूरी नई बिल्डिंग का निर्माण होगा, जिस पर एक करोड़ दस लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इससे राजकीय स्कूल नई लुक में नजर आएंगे। नई लुक में विद्यार्थियों का मन भी छुट्टियों के बाद पढ़ाई में लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राजकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार पर तीन करोड़ 26 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इससे सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग ठीक होंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
डॉ. सुभाष वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed