{"_id":"69289751cb29b0549803e20d","slug":"the-condition-of-the-building-inside-the-stadium-is-bad-waiting-for-the-tender-process-jind-news-c-199-1-sroh1009-144535-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्टेडियम के अंदर बिल्डिंग की हालत खराब, टेंडर प्रक्रिया का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्टेडियम के अंदर बिल्डिंग की हालत खराब, टेंडर प्रक्रिया का इंतजार
विज्ञापन
27जेएनडी20: नवदीप स्टेडियम में लगा बास्केट बॉल का पोल। संवाद।
नरवाना। नवदीप स्टेडियम नरवाना शहर का एकमात्र स्टेडियम है जहां तरह-तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाती हैं। स्टेडियम के अंदर मौजूद बिल्डिंग की हालत खराब है। इसके चलते सरकार ने तीन महीने पहले 1.54 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। वहीं टेंडर प्रक्रिया का इंतजार है जिसके पूरा होने के बाद ही काम शुरू होगा।
वहीं जीर्णोद्धार कार्य के तहत हॉकी पवेलियन, खिलाड़ियों के लिए शौचालय और दर्शकों के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण भी भविष्य में करवाया जाना है। हॉकी खिलाड़ियों के लिए आधुनिक व करोड़ों रुपये की लागत से ट्रैक बनाया हुआ है। इसी ट्रैक के मध्य गोला फेंक हैमर थ्रो, हाई जंप का खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
स्टेडियम के ग्राउंड में चारों तरफ दौड़ का ट्रैक बनाया हुआ है। एक ट्रैक बास्केटबॉल के लिए भी बनाया हुआ है लेकिन नरवाना स्टेडियम में बास्केटबॉल से संबंधित कोई खिलाड़ी नहीं है और न ही नवदीप स्टेडियम में कोई बास्केटबॉल का कोच है।
विज्ञापन
वर्जन
स्टेडियम में एक करोड़ 70 लाख रुपये का कार्य होना है। इसमें बिजली का छोड़कर करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये से स्टेडियम के अंदर मरम्मत का कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है। इससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी।
–संदीप गोयत, इंचार्ज, नवदीप स्टेडियम नरवाना।
वर्जन
सुबह शाम स्टेडियम में बने ट्रैक पर बच्चे प्रैक्टिस करते हैं। भविष्य के लिए एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में तैयार हो रहे हैं। वहीं बहुत सारे खिलाड़ी तो ऐसे भी है जो दौड़ लगाने के लिए आते हैं और आर्मी पुलिस के लिए तैयारी करते हैं।
–राहुल, कोच
वर्जन
नवदीप स्टेडियम नरवाना में आधुनिक ट्रैक और हॉकी ट्रैक खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी है। हमें अभ्यास करते समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती।
–संजू, खिलाड़ी
वर्जन
स्टेडियम में फ्लडलाइट्स की सुविधा होने से हम रात के समय भी आराम से प्रैक्टिस कर पाते हैं। मैदान की क्वालिटी और व्यवस्था खिलाड़ियों के स्तर को आगे बढ़ाने में मदद करती है।
–समीन, खिलाड़ी
वर्जन
सभी खेल सुविधाएं आधुनिक तरीके से उपलब्ध हैं। चाहे ट्रैक हो या हॉकी खेल मैदान हर चीज मानक स्तर की है। इसलिए प्रैक्टिस में कोई दिक्कत नहीं होती।
–नितिन, खिलाड़ी