{"_id":"65db7ae595caeb7163027c95","slug":"the-city-will-now-be-jam-free-traffic-light-installed-at-the-old-bus-stand-jind-news-c-199-1-sroh1009-113527-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर अब होगा जाममुक्त, पुराना बस अड्डे पर ट्रैफिक लाइट लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर अब होगा जाममुक्त, पुराना बस अड्डे पर ट्रैफिक लाइट लगी
Sun, 25 Feb 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
25जेएनडी35: दीन दयाल उपाध्याय चौक पर शुरू हुई रेड लाइट।
जींद। पुराने बस अड्डे पर लगने वाले जाम से अब आमजन को लंबे समय बाद राहत मिलेगी। यहां पर रविवार को यहां पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम पूरा कर दिया। अब शहर के वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट पर दूसरे वाहनों के निकलने का इंतजार करना होगा। इससे यहां पर घंटों तक लगने वाले जाम से छुटकारा भी मिलेगा। यह ट्रैफिक लाइट पुराना बस स्टैंड दीनदयाल उपाध्याय चौक पर शुरू हुई है।
ट्रैफिक लाइट शुरू होने पर जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने नगर परिषद की चेयरमैन अनुराधा सैनी का आभार जताया है। राजकुमार गोयल पिछले लंबे समय से इस चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग कर रहे थे। गोहाना रोड पर पुराना बस स्टैंड के सामने दीन दयाल उपाध्याय चौक पर प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाए हुए थे, जिसके चलते वाहनों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिन वाहनों को मिनी बाईपास के रास्ते रोहतक रोड की तरफ से बस स्टैंड की तरफ जाना होता था। उन्हें बस स्टैंड की ओर मुड़ने से पहले रानी तालाब की तरफ जाकर यूटर्न लेना पड़ता था। इसके चलते यहां पर ज्यादा परेशानी पैदा हुई थी। अब वाहन चालकों ने अगर ट्रैफिक लाइट को लापरवाही में पार किया तो यहां पर तैनात पुलिसकर्मी चालान करेंगे। जिसके चलते शहरवासियों को अब इस चौक से सावधानी से ही अपने वाहनों को ट्रैफिक लाइट के अनुसार गुजारना पड़ेगा।