फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city will get relief from sewer blockages and waterlogging.

Jind News: शहर को मिलेगी सीवर जाम और जलभराव से राहत

Sun, 12 Jul 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
The city will get relief from sewer blockages and waterlogging.
फोटो 12जेएनडी04-बैंक कॉम्प्लेक्स रोड जहां जलभराव बारिश के बाद होता है। स्रोत शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। उचाना शहर के लोगों को सीवर जाम और जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने रैली में सीवरेज और जल निकासी का मुद्दा उठाया था। योजना के तहत जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं है, वहां नई लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी और जर्जर सीवर लाइनों को बदला जाएगा। बारिश के पानी और सीवर के बेहतर निकास के लिए एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) भी बनेगा।
विज्ञापन

यह आईपीएस शहर के सीवर के पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाएगा। इसके लिए पालवां जलघर के पास जगह चिह्नित की गई है। जन स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत अनुमान तैयार कर मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजे हैं। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्थायी समाधान की जगी उम्मीद

शहर के निवासी राममेहर, सुनील, बलवंत, पवन आदि ने कहा कि काफी समय से उचाना के लोग सीवर जाम और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने लोगों की मांग को गंभीरता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसके बाद नौ करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। उनका कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।



वर्जन
लगभग नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिए गए हैं। जैसे ही प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त होगी, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर की सीवर व्यवस्था में सुधार होगा। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।-सुनीता, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed