{"_id":"695811128605a55e7e07c004","slug":"the-child-was-taken-to-a-field-and-sexually-assaulted-an-fir-has-been-registered-jind-news-c-199-1-sroh1006-146362-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में ले जाकर बच्चे के साथ किया कुकर्म, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में ले जाकर बच्चे के साथ किया कुकर्म, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
जींद। जिले के एक गांव में खेत में ले जाकर युवक ने 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक गांव की महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा छठी कक्षा का छात्र है। एक जनवरी शाम को बेटा गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक आया और बेटे को बहला-फुसलाकर खेत में बने एक कमरे में ले गया। आरोपी ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया।
आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने बच्चे को डराया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी उनके बेटे को घर के पास छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।