फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bus service started for Prayagraj Kumbh Mela is being liked very much by the passengers of the district.

Jind News: प्रयागराज कुंभ मेले के लिए शुरू की गई बस सेवा जिले के यात्रियों को आ रही खूब रास

Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The bus service started for Prayagraj Kumbh Mela is being liked very much by the passengers of the district.
09जेएनडी03-जींद से प्रयागराज जाने वाली में बैठे यात्री। संवाद
जींद। प्रयागराज कुंभ मेले के लिए शुरू की गई बस सेवा जिले के यात्रियों को खूब रास आ रही है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अग्रिम बुकिंग की सेवा शुरू की है। यात्री पूछताछ केंद्र पर फोन के माध्यम से सीटों की बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पांच फरवरी को जींद से प्रयागराज के लिए शुरू की गई बस में जहां पहले दिन 12 यात्री गए थे, अब हर रोज 52 सीट भरकर यात्री रोडवेज बस में प्रयागराज जा रहे हैं। पांच फरवरी को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। लंबा सफर होने की वजह से बस में दो चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। 26 फरवरी तक जींद से प्रयागराज के लिए बस चलेगी। जींद से दोपहर 12 बजे प्रयागराज के लिए बस चलेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे बस प्रयागराज पहुंचेगी। फिर दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे बस प्रयागराज से जींद के लिए रवाना होगी जो सुबह साढ़े 9 बजे तक जींद पहुंचेगी। बस जींद से चलकर दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा व कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचती है। जींद से प्रयागराज की दूरी 867 किलोमीटर है और किराया 1124 रुपये लगता है। जींद से प्रयागराज के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में बस से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों में खुशी की लहर है। प्रयागराज एक धार्मिक स्थल है। प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर बसा है। प्रयागराज को तीर्थराज के नाम से जाना जाता है। यह भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। प्रयागराज में कुंभ मेला लगता है। जींद से ट्रेन नहीं होने की वजह से दिल्ली या दूसरी जगह से यात्रियों को प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ट्रेनों में सीट कन्फर्म भी नहीं हो रही थी। ऐसे में रोडवेज ने प्रयागराज के लिए बस शुरू की है। प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु काफी समय से बस चलाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग पर प्रयागराज के लिए बस चलाई गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
जींद से प्रयागराज जाने वाली बस में श्रद्धालुओं का उत्साह दिखाई दे रहा है। जींद से बस भरकर प्रयागराज के लिए जा रही है। इस बस सेवा से महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। इन दिनों देखा गया है कि महाकुंभ के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। ऐसे में बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को भी कुछ राहत मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामफल शर्मा चाबरी, डीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed