फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The audience's eyes filled with tears after watching the staging of the boatman dialogue

Jind News: केवट संवाद का मंचन देख दर्शकों की आंखें भर आईं

Sat, 27 Sep 2025 08:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
The audience's eyes filled with tears after watching the staging of the boatman dialogue
26जेएनडी36 : लक्ष्मण भाई राम को वनों में अपने साथ ले जाने का आग्रह करते हुए।
नरवाना। पुरानी अनाज मंडी में श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से करवाए जा रहे रामलीला मंचन में वीरवार रात दर्शकों ने भावुक कर देने वाले दृश्य देखे। मंच पर कौशल्या महल, उर्मिला महल, कोप भवन, वन गमन और केवट राम संवाद प्रसंगों का जीवंत मंचन हुआ। हजारों दर्शकों ने रामलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। कई दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

मंचन का पहला दृश्य कौशल्या महल का रहा जिसमें भगवान राम ने अपनी माता से वन जाने की आज्ञा मांगी। सीता ने भी वनवास में साथ जाने का आग्रह किया और लक्ष्मण ने भी क्रोधित होकर राम संग चलने की जिद की। इसके बाद कैकेयी महल में राम, लक्ष्मण और सीता ने वनवासी वस्त्र धारण किए और महामंत्री सुमंत के साथ वन की ओर प्रस्थान किया। सुमंत जब वापस अयोध्या लौटे और महाराजा दशरथ को संपूर्ण वृतांत सुनाया तो पुत्र वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य पूरे पंडाल में गमगीन माहौल पैदा कर गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की भूमिका रामप्रकाश, दशरथ का अभिनय कुलदीप वर्मा और कौशल्या का अभिनय सचिन शर्मा ने किया। दरवेश पूनिया और रोशन लाल मित्तल ने मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मंचन का अगला प्रसंग शूर्पणखा का होगा। इसमें दिखाया जाएगा कि किस प्रकार पंचवटी में पहुंचकर शूर्पणखा भगवान राम और लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती हैं। लक्ष्मण क्रोधित होकर उसकी नाक काट देते हैं। इसके बाद शूर्पणखा रोती-बिलखती अपने भाइयों खर-दूषण और फिर रावण के पास पहुंच पूरी घटना बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed