फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of theft stunned the police, came an hour later

चोरी के आरोपी ने पुलिस को खूब छकाया, एक घंटे बाद हाथ आया

Tue, 08 Nov 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The accused of theft stunned the police, came an hour later
जींद। चोरी के मामले में एक आरोपी को पकड़ने जींद आई जुलाना थाना पुलिस को एक आरोपी ने खूब छकाया। पुलिस को देखकर आरोपी घरों की छतों से कूदते हुए कॉलोनी में घुस गया। जुलाना पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों जुलाना में एक महिला के बैग से सोने की अंगूठी व पांच हजार रुपये चोरी हो गए थे। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी की पहचान रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी दीपक के रूप में हुई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि दीपक जींद में रोहतक रोड बाईपास के आसपास खड़ा है। पुलिस रोहतक रोड बाईपास पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर दीपक भागने लगा। वह भागते-भागते पास स्थित कृष्णा कॉलोनी में जा घुसा और घरों की छतों से कूदते हुए निकल गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे लगभग एक घंटे में पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर कॉलोनी की ओर भाग निकला था। उसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। पुलिस उससे चोरी के मामले में पूछताछ करेगी। समरजीत, थाना प्रभारी,जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed