फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Temperature reached 42 degrees, dust increased trouble

Jind News: तापमान 42 डिग्री पहुंचा, धूल ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 42 degrees, dust increased trouble
15जेएनडी31: मौसम में धूल होने के कारण खाली सुनसान हुई हुडा ग्राउंड की सड़क। संवाद - फोटो : वन विभाग की जमीन पर बने मकान ध्वस्त होने के बाद देखते लोग।
जींद। वीरवार को वातावरण में छाई धूल तथा गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। हवा गर्म होने के साथ धूल भी उड़ी। दोपहर को सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई दिए। वातावरण में धूल होने के कारण बच्चों, बुर्जुर्गों तथा बीमार लोगों का सांस लेने में दिक्कत को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 13 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई से गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं। धूल भरी हवा के साथ बारिश की संभावना है। चिकित्सकों ने लोगों स्वच्छ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने, बाहर निकलते समय शरीर को कपड़े से ढांपने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने लगी। दोपहर तक तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचा। धूल भी वातावरण में छाई रही। हवा भी काफी गर्म रही। दोपहर को बहुत कम लोग सड़कों तथा बाजार में देखने को मिले। धूल के कारण बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वातावरण में छाई धूल से आंधी के आसार भी बने रहे। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वातावरण में धूल भी जमा हो गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों पर ध्यान दिया जाए। गर्मी मे बाहर निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पेय पदार्थों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। 17 व 18 मई को बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे पूर्व तापमान में भी इजाफा होगा। धूल भरी हवा भी चलने की संभावना है।
--डॉ. राजेश मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed