फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tell farmers the benefits of natural farming

Jind News: किसानों को बताए प्राकृ़तिक खेती के फायदे

Tue, 16 Jan 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tell farmers the benefits of natural farming
16जेएनडी23: किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताते हुए एसडीओ बलजीत लाठर। संवाद
नरवाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नरवाना द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते के लिए मंगलवार को खरडवाल गांव में किसान प्रशिक्षण शिविर को आयोजन किया गया। किसान प्रशिक्षण शिविर में गांव के काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विभाग द्वारा दी जानकारी प्राप्त की। सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक राजेश कौशिक ने किसानों को बताया कि किसानों वह सब अपने-अपने खेतों में अंधाधुंध रसायनिक खाद और रसायनिक दवाइयों का छिड़काव न करें। वह प्राकृतिक खेती की और अग्रसर हो जाएं क्योंकि फसलों में अंधाधुंध रसायनिक दवाइयों व खादों से दैनिक जीवन में बहुत सी समस्याएं आ रही है। गंभीर बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है जैसे कैंसर व हार्ट अटैक। कृषि विभाग एसडीओ बलजीत लाठर ने किसानों कहा कि प्राकृतिक खेती करने के बहुत सारे फायदे है जिससे फसलों लगाने की लागत में कमी आती है, वातावरण दूषित नहीं होता। फसल की कीमत ज्यादा प्राप्त होती है, मिट्टी की उत्पादन क्षमता बढ़ती है। उन्होंने शिविर में मौजूद सभी किसानों ने आग्रह किया कि जो साधन हमें प्रकृति ने दिए है उनसे ही खेती करें ताकि भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके और इन बीमारियों से बचा जा सके। उसके बाद प्रशिक्षण शिविर में आए सभी किसानों ने सहमति जताई और आश्वासन दिया कि वे अपने खेतों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे। इस दौरान शिविर में एडीओ डॉ. रवि कुमार, पुनीत और काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

16जेएनडी23: किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताते हुए एसडीओ बलजीत लाठर। संवाद

16जेएनडी23: किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताते हुए एसडीओ बलजीत लाठर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed