फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tehsildar took progress report from BLO, said- eligible voters should not be left out from the list

Jind News: तहसीलदार ने बीएलओ से ली कार्य की प्रगति रिपोर्ट, बोले-पात्र मतदाता सूची से न छूटे

Mon, 14 Sep 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar took progress report from BLO, said- eligible voters should not be left out from the list
फोटो 13जेएनडी04-विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते चुनाव कार्यालय के त
जींद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर चुनाव कार्यालय के तहसीलदार प्रदीप कुमार ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्य की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एसआईआर का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज प्राप्त कर उनका सावधानीपूर्वक सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही मृतक, स्थानांतरित अथवा अन्य कारणों से अपात्र हो चुके मतदाताओं की जानकारी का भी नियमानुसार सत्यापन किया जाए ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

तहसीलदार ने बीएलओ को मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की सही और स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को प्रक्रिया को लेकर कोई भ्रम या असमंजस हो तो उसे उचित मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाए। मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना निष्पक्ष चुनाव के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed