फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teenager harassed by molestation hangs his life

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager harassed by molestation hangs his life
शहर के एक वार्ड की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। किशोरी की मां की शिकायत पर गौरव, राहुल और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना सफीदों को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा और भांजा सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे शहर से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि गौरव और राहुल नामक दो युवक उसकी भांजी को परेशान कर रहे थे। जब उसके बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

मृतक के मामा ने कहा कि शाम को साढ़े पांच बजे उसकी भांजी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो भांजी फंदे पर लटकी हुई मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के मामा ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी ने गौरव, राहुल, उसके पिता-माता से परेशान होकर आत्महत्या की है। सूचना पाकर एएसपी अजीत सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed