फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers union will demonstrate for pending cases

लंबित मामलों के लिए प्रदर्शन करेगा अध्यापक संघ

Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teachers union will demonstrate for pending cases
बैठक में मौजूद हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लंबित मांगों को लेकर 30 नवंबर को प्रदर्शन करेगा। जिला प्रधान साधुराम व जिला सचिव मामराज जांगड़ा ने कहा कि इसके बाद भी अगर समाधान नहीं हुआ तो एक दिसंबर से कार्यालय पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अध्यापकों के बहुत से मामले काफी समय से लंबित पड़े हुए हैं। अध्यापक संघ अधिकारी से मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। अलग-अलग बहाने बनाकर अध्यापकों के एसीपी रोके जा रहे हैं। इसके अलावा अध्यापकों की पिछले 2016-19 सत्र की एलटीसी अभी तक भी पेंडिंग है। जेबीटी वरीयता लिस्ट, कन्फर्मेशन सिटीजन चार्टर लागू करना, परीक्षा व्यवस्था में सुधार करना आदि मामले भी बहुत समय से लंबित हैं। जिला कोषाध्यक्ष भूप सिंह वर्मा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों से संबद्धता के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है, जो बिलकुल अनुचित है। बोर्ड को कार्रवाई के लिए और समय देना चाहिए व जुर्माने का पत्र तुरंत वापस होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अध्यापक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगा। स्थानीय मुद्दों को लेकर मंगलवार को जिले के सैकड़ों अध्यापक प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे और एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना कार्यालय पर दिया जाएगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की होगी। इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र, सतबीर, रोहताश आसन, शमशेर कौशिक, महेंद्र गौतम, शमशेर बूरा, सत्येंद्र गौतम व ईश्वर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed