{"_id":"6604962b2f2831131a09a2e4","slug":"teachers-union-met-the-district-elementary-education-officer-jind-news-c-199-1-jnd1001-114912-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला अध्यापक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला अध्यापक संघ
Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला प्रधान साधुराम की अध्यक्षता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से अध्यापकों की विभिन्न मांगों व मुद्दों को लेकर मुलाकात की। बैठक में जिला प्रधान साधुराम ने बताया कि अध्यापक वर्ग में जिला व निदेशालय स्तर पर पेंडिंग विभिन्न विषयों के कारण रोष व्याप्त है।
उन्होंने प्रमुख रूप से एलटीसी का बजट स्वीकृत करना और एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्ति प्राप्त अध्यापकों का अवकाश के दिनों का वेतन निकालने बारे पत्र जारी करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त अध्यापकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों का निपटारा करना व एसीपी के पेंडिंग मामलों को लेकर निदेशालय से बात करने की भी मांग रखी।
जिला प्रधान साधुराम ने सरकार से रिक्त पदों पर कच्चे के स्थान पर नियमित भर्ती करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। उन्होंने एचकेआरएन द्वारा नियुक्त अध्यापकों को आचार सहिता में छूट देते हुए शीघ्र कार्य ग्रहण करवाने और इनकी भी कोई स्थानांतरण नीति बनाने की मांग की। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने उपरोक्त मामलों के जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रोहताश आसन, परमात्मा प्रसाद, शमशेर कौशिक, अमरजीत सिंह, शमशेर सिंह, बशीर अहमद, महावीर सिंह व संजय कुमार मौजूद रहे।