फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tarnum and Jasmine were shot by their father and uncle.

Jind News: तरनुम और जसमीन पर पिता और चाचा ने की थी फायरिंग

Tue, 03 Mar 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tarnum and Jasmine were shot by their father and uncle.
जींद। सफीदों की आदर्श कॉलोनी में दो बहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बच्चियों पर पिता नौशाद और चाचा साहिल ने ही फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोरियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन में सीआईए स्टाफ सफीदों ने मामले का खुलासा किया। उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 18 अगस्त 2025 की रात तरनुम और जसमीन दो सगी बहनों को घर में सोते समय फायरिंग की थी। उस समय बच्चियों के दादा नूरहसन के बयान पर पड़ोसी सोनू अब्जा और अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शिकायत में पुरानी रंजिश और तीन लाख रुपये के विवाद का जिक्र किया गया था। हालांकि शुरुआती जांच में नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद मामला सीआईए को सौंपा गया। टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बच्चियों के पिता और चाचा पर शक हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने विरोधियों को झूठे मुकदमे में फंसाने और उन पर दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची थी। योजना के तहत घर के अंदर सो रही बच्चियों पर फायरिंग की गई ताकि मामला गंभीर बन सके और नामजद व्यक्तियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed