फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tamanna wins the Fit India Run

Jind News: फिट इंडिया रन में तमन्ना ने मारी बाजी

Fri, 31 Oct 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tamanna wins the Fit India Run
30जेएनडी08 : फिट इंडिया रन में दौड़ लगाती छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में वीरवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 मेें बीए द्वितीय वर्ष की तमन्ना ने प्रथम स्थान ने बाजी मारी। वहीं, बीए प्रथम वर्ष की रीना ने द्वितीय स्थान और बीए तृतीय वर्ष की भतेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्राचार्य ने इन सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. मोर ने बताया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक खुशहाल और सफल जीवन की नींव हैं, और छात्राओं के लिए इन मूल्यों को अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी, क्रांति ने किया। फिट इंडिया रन में स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम में टीम वर्क, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुणों का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed