फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tamanna got first place in 400 meter race

Jind News: 400 मीटर दौड़ में तमन्ना ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 08 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tamanna got first place in 400 meter race
07जेएनडी01-हिंदू कन्या कॉलेज में मेधावी खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलज - फोटो : स्रोत कार्यकर्ता
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने तीन से चार मई को नवदीप स्टेडियम नरवाना में हुई अंडर 20 फेडरेशन कप हरियाणा राज्य स्टेट प्रतियोगिता में 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बधाई दी। डॉ. नीलम रानी और प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने खिलाड़ी को सम्मानित किया। इससे पहले तमन्ना ने आठ से 12 फरवरी 2025 को उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स में ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2023 में उड़ीसा में हुई जूनियर नेशनल 1600 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। वर्ष 2023 में ही स्कूल नेशनल में 400 मीटर में रजत पदक जीता था। तमन्ना ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में भी भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। तमन्ना किशनपुरा गांव से किसान परिवार की बेटी है। उनके प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीतने में परिवार का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed