फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Take care of naughty elements, peacefully remove tractor journey

शरारती तत्वों का रखें ध्यान, शांतिपूर्वक निकालें ट्रैक्टर यात्रा

Fri, 22 Jan 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Take care of naughty elements, peacefully remove tractor journey
दिल्ली कूच से पहले बद्दोवाल टोल प्लाजा पर पहुंच दबलैन गांव के किसान। - फोटो : Jind
जींद, उचाना, नरवाना, अलेवा। कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाले जाने का एलान किया गया है। वहीं, प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार को एसडीएम सुमित सिहाग व डीएसपी ताहिर हुसैन ने नरवाना में खाप तपा प्रधानों एवं किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ट्रैक्टर यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से निकालने का आह्वान किया। वहीं गांवों में व्यापक स्तर पर ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी चल रही हैं। हर गांव से एक किसान परेड में शामिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नरवाना के लघु सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान किसान नेता इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई असामाजिक एवं शरारती तत्व अवांछनीय हरकत न कर दे। वहीं व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों व नाकों पर पुलिस विशेष रूप से मौजूद रहेगी। किसान नेताओं ने प्रशासन को ट्रैक्टर यात्रा के दौरान पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह, धमतान तपा प्रधान प्रीतम सिंह, फकीरचंद, रतन सिंह, रणधीर सिंह मोर, सतपाल मोर, मालाराम चोपड़ा, सत्यवान दनौदा, प्रधान अनाज मंडी एसोसिएशन सतीश कुमार, योगेंद्र सिंह सचिव मार्केट कमेटी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, एसएचओ सदर नरवाना, एसएचओ शहर, एसएचओ गढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रति एकड़ राशि एकत्र कर किसान दिल्ली होंगे रवाना
किसान मोर्चा के नेताओं द्वारा दिल्ली के रिंग रोड पर ट्रैक्टर यात्रा के आह्वान पर गांवों में तैयारियां चल रही हैं। कई गांवों से किसान ट्रैक्टरों के काफिलों के साथ दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वहीं, गांव में प्रति एकड़ के हिसाब से राशि एकत्रित की जा रही है। करसिंधु गांव में वीरवार रात को ट्रैक्टरों में डीजल डाला गया तो बुडायन गांव से ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली की तरफ कूच कर गया। गांव में ट्रैक्टरों की सूची भी बनाई जा रही है ताकि पता लग सकें कि गांव से कितने ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। घोघड़ियां गांव के बाद छात्तर, करसिंधु, बड़ौदा, बुडायन, उचाना खुर्द व उचाना कलां गांव में किसानों द्वारा प्रति एकड़ के हिसाब से राशि एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा एकत्रित करके दूध दिल्ली सीमा पर पहुंचाया
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों के लिए चंदा एकत्रित कर 19 क्विंटल दूध, 3200 पानी की बोतल लेकर उचाना से समाज सेवी लोग रवाना हुए। लाभ काब्रच्छा ने बताया कि किसानों की मदद के लिए लगातार खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।

शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का दिया संदेश
शुक्रवार को दबलैन गांव के किसान ट्रैक्टरों साथ दिल्ली सीमा पर जारी किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले यह किसान बद्दोवाल टोल प्लाजा पर पहुंच, जहां धरना कमेटी द्वारा किसानों को विजय तिलक किया गया। इस दौरान शपथ ली गई कि कृषि कानूनों के विरोध में चल आंदोलन को शांतिमय तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय मानव विकास दल ने शुक्रवार को रानी तालाब पर धरना देकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर कानून रद्द करने की मांग की। दल के प्रधान चांद प्रकाश सैनी ने बताया कि किसान हर किसी का पेट भरता है, ऐसे में सभी को किसानों का साथ देना चाहिए।

बुडायन गांव से दिल्ली जाते किसान। संवाद

बुडायन गांव से दिल्ली जाते किसान। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed