{"_id":"69b45557e73330e3b00bbe7b","slug":"swati-arya-honored-with-beti-gaurav-award-jind-news-c-199-1-jnd1010-149856-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वाति आर्य को बेटी गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वाति आर्य को बेटी गौरव पुरस्कार से किया सम्मानित
Fri, 13 Mar 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी20: स्वाति आर्य को परिवार सहित सम्मानित करते हुए उचाना सेवा ग्रुप। स्रोत परिजन
जींद। यूपीएससी में 366वां रैंक प्राप्त करने वाली सुदकैन कलां की स्वाति आर्या को उचाना सेवा ग्रुप ने बेटी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। दिलबाग आर्य के निवास पर पहुंच कर हांसी एसडीएम डॉ. राजेश खोथ, एसडीएम उचाना दलजीत सिंह, उचाना से ग्रुप संयोजक रामप्रसाद की अगुवाई में सेवा ग्रुप के सदस्य पहुंचे।
रामप्रसाद ने बताया कि जब उचाना के एसडीएम डॉ. राजेश खोथ थे तो उन्होंने उचाना सेवा गु्रप का गठन किया था। डॉ. राजेश खोथ ने कहा कि बेटी ने यूपीएससी में 366वां रैंक प्राप्त करके उचाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंजिल को पाने के लिए आपको मेहनत करनी होती है।
किसी को पहली बार में सफलता मिल जाती है तो किसी को दूसरी बार में लेकिन मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है। एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि उचाना क्षेत्र की बेटी ने पूरे जींद जिले का नाम रोशन करने का काम किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर धर्मबीर आर्य, रामफल खटकड़, शीशपाल शास्त्री, सत्यवान वर्मा, किताब सिंह मोर, बलजीत गोयत, देशराज शर्मा, कृष्ण खटकड़, सतीश डीपीई, गुलशन मौजूद रहे।