फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sudesh becomes head of Panch Association

Jind News: सुदेश बनीं पंच एसोसिएशन की प्रधान

Tue, 16 Jul 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sudesh becomes head of Panch Association
15जेएनडी18: नगूरां के होटल में पंचों को संबोधित करते वक्ता। संवाद
अलेवा। अलेवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों के पंचों ने अपनी समस्याओं को लेकर नगूरां गांव के एक होटल में बैठक की। इसकी अध्यक्षता महिला पंच सुदेश नगूरां ने की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से पंचायत पंच अलेवा खंड की कार्यकारिणी गठित की गई। पंच सुदेश नगूरां को प्रधान, नरेश पेगां तथा संदीप थुआ को उप प्रधान, कुलदीप खांडा को महासचिव, सतबीर पेगां को कोषाध्यक्ष, रविंद्र बिघाना व मोहन चांदपुर को सहसचिव बनाया गया। पवन डाहौला को प्रेस प्रवक्ता तथा कुलवंत डाहौला को सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान महिला सुदेश नगूरां ने कहा कि पंचों की आवाज प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाई जाएगी। पंचों के अधिकार के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए सभी पंच अपने-अपने गांव में पंचों से संपर्क करें, ताकि उनकी आवाज को बुलंद किया जा सके। उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन सभी गांव के पंच सदस्यों की मेहनत के बलबूते पर हुआ है। इस अवसर पर पंच हवा सिंह, जोगिंद्र, भूप सिंह, ङ्क्षरंकू, बजरंग, महिपाल, छषिपाल डाहौला, अनिल नेहरा, रोशन पेगां, जीवन, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, जगमोहन, जीयालाल, प्रवीण, सुरेश, सतीश, सुरेंद्र मौजूद थे।

15जेएनडी18: नगूरां के होटल में पंचों को संबोधित करते वक्ता। संवाद

15जेएनडी18: नगूरां के होटल में पंचों को संबोधित करते वक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed