{"_id":"6aaed30cbbfad5218a0fffee","slug":"students-were-made-aware-about-cyber-security-jind-news-c-199-1-sroh1009-160584-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन
19जेएनडी10: संत शिरोमणि श्री सेन भगत महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्राचार्य व अ
जींद। संत शिरोमणि श्री सेन भगत राजकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग और सेवा संकल्प अभियान के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय अलेवा के सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल हुड्डा रहे।
डॉ. राहुल हुड्डा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से फिशिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी फर्जी लिंक, ई-मेल या संदेश के माध्यम से लोगों से निजी और गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कई बार बैंक, सोशल मीडिया या प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से संदिग्ध संदेश भेजे जाते हैं। इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पासवर्ड, ओटीपी या अन्य जानकारी मांगी जा सकती है। विद्यार्थियों से ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की गई।
विज्ञापन
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। संदिग्ध फोन कॉल, संदेश या लिंक मिलने पर सावधानी बरतें और ठगी होने पर तत्काल संबंधित संस्था या सक्षम प्राधिकारी को सूचना दें।