फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students were honored on Ambedkar Jayanti

Jind News: आंबेडकर जयंती पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students were honored on Ambedkar Jayanti
15जेएनडी21-कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा। संवाद
जुलाना। कस्बे के वार्ड-3 की चौपाल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने शिरकत की। इस दौरान केक काटा गया। डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि बाबा साहब के पास 32 डिग्रियां थी। डॉ. आंबेडकर 64 विषयों में मास्टर थे। उन्हें नौ भाषाओं का ज्ञान था। इसके अलावा उन्होंने लगभग 21 वर्षों तक दुनिया के सभी धर्मों का तुलनात्मक तरीके से अध्ययन किया। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सिर्फ दो साल तीन महीने में आठ साल की पढ़ाई पूरी की। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टर ऑल साइंस नामक एक मूल्यवान डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं। देश में आज तक भी किसी के पास इतनी डिग्री नहीं है। उन्हें ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है। भारतीय तिरंगे पर अशोक चक्र को जगह देने का श्रेय डॉ. बीआर आंबेडकर को जाता है। मरणोपरांत उन्हे सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र फौजी, चरणदास, राजबीर, कृष्ण, पवन कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंहमार व हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed