{"_id":"624fed1793e2e56f603e0a59","slug":"students-protest-for-transport-service-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में विद्यार्थियों का हंगामा: शिक्षण संस्थानों के लिए परिवहन सुविधा नहीं मिलने पर प्रदर्शन, नए बस स्टैंड का गेट बंद कर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में विद्यार्थियों का हंगामा: शिक्षण संस्थानों के लिए परिवहन सुविधा नहीं मिलने पर प्रदर्शन, नए बस स्टैंड का गेट बंद कर लगाए नारे
Fri, 08 Apr 2022 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:36 PM IST
सार
दरअसल आठ दिन पहले बसों का परिचालन पूरी तरह से नए बस स्टैंड से शुरू हो गया है। इससे सभी बस नए बस स्टैंड से चलने लगी हैं। इस कारण शहर के अंदर के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
जींद में प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षण संस्थानों के लिए परिवहन सुविधा नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह जींद में सरकारी आईटीआई के विद्यार्थियों ने नए बस स्टैंड पर हंगामा किया। इसको लेकर विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के गेट बंद कर दिए। हालांकि पुलिस ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने तो पुलिस ने बल पूर्वक उन्हें उठा दिया। इस मामले में कुछ विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल आठ दिन पहले बसों का परिचालन पूरी तरह से नए बस स्टैंड से शुरू हो गया है। इससे सभी बस नए बस स्टैंड से चलने लगी हैं। इस कारण शहर के अंदर के शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पहले विद्यार्थी नए बस स्टैंड तक पहुंचते हैं। इसके बाद ऑटो व अन्य वाहनों से विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
हालांकि दो सिटी बस चलाई जा रही हैं, लेकिन इनमें विद्यार्थियों के बस पास मान्य नहीं हैं। इसके चलते विद्यार्थियों शहर के अंदर ही अधिक किराया देना पड़ रहा है। इसको लेकर विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह ही बस स्टैंड पर हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि शहर की सभी शिक्षण संस्थाएं शहर के अंदर हैं और नई व्यवस्थाओं के तहत बस बाहर से चलाई जा रही हैं। जो बस शहर के अंदर से आती हैं, उनमें विद्यार्थियों को बैठाया नहीं जा रहा। डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार विद्यार्थियों की समस्या को लेकर बात की जा रही है। समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन