फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State will play an important role in crossing 400: Karmaveer

400 पार में प्रदेश की अहम भूमिका होगी : कर्मवीर

Mon, 11 Mar 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
State will play an important role in crossing 400: Karmaveer
सफीदों। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि भाजपा के 400 पार में इस बार हरियाणा की विशेष भूमिका होगी। हरियाणा की सभी 10 सीट जीत नरेंद्र मोदी की झोली में डाली जाएंगे। इस बार बहुमत के मामले में भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। सैनी रविवार को बनिया खेड़ा गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जामनी गांव के पास बनने वाले महिला कॉलेज की नींव रखकर महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया है। 29 करोड़ से अधिक रुपये में इस कॉलेज के भवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा सफीदों विधानसभा क्षेत्र में हर गांव को जोड़ने वाली नई सड़क बनाई जाएगी। इस मौके पर बनिया खेड़ा गांव के सरपंच अजय पांचाल, पूर्व पार्षद विनोद सैनी, मलार के सरपंच प्रमोद, पूर्व सरपंच जयकिशन, रोझला के सरपंच जगत सिंह, रत्ताखेड़ा के सरपंच सुरेश पांचाल, पूर्व एमसी कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच सुरेश, पूर्व सरपंच मोनू सैनी, नाहर सिंह, नफे सिंह, सत्यवान, चंद्रपाल पांचाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed