{"_id":"6a8c9c4c30dcbe4fd5080a49","slug":"sports-minister-gaurav-gautam-reprimanded-the-officers-and-said-jind-news-c-199-1-sroh1009-159046-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेल मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार बोले-शिकायतों का जल्द करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेल मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार बोले-शिकायतों का जल्द करें समाधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के डीआरडीए सभागार में सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। खेल राज्य मंत्री एवं समिति अध्यक्ष गौरव गौतम ने लोगों की समस्याओं सुन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक में एनएचएआई के अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के सचिव को लिखित नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं, गतौली के स्कूल से जुड़ी शिकायत भी बैठक में रखी गई। यहां गंदे नाले, सफाई और पेयजल की समस्या बताई गई। मंत्री ने स्कूल में तुरंत अस्थायी चारदीवारी बनाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पानी की टंकी लगाने को कहा। स्कूल में नियमित सफाई कराने के भी आदेश दिए। बीबीपुर में बिजली लाइन के कारण चार बीपीएल परिवारों के प्लॉट पर मकान नहीं बन पाने के मामले में प्लॉट स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजने और जांच की जिम्मेदारी एडीसी को सौंपी गई।
बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। तीन मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, एडीसी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंचायत की जमीन से कब्जे नहीं हटे तो बीडीपीओ को फटकार
मालसरी खेड़ा गांव के व्यक्ति ने बीडीपीओ पिल्लूखेड़ा पर पंचायती जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटवाने और आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। बीडीपीओ ने मंत्री को कब्जे हटवाने की जानकारी दी थी लेकिन फरियादी ने सबूत पेश कर दावा किया कि कब्जे अब भी बरकरार हैं और पंच के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई। इस पर मंत्री ने बीडीपीओ को फटकार लगाते हुए एकतरफा कार्रवाई की बात कही और अगली बैठक तक कब्जे हटवाने के निर्देश दिए।
गतौली स्कूल के छात्रों ने नाला, जर्जर कमरे और पानी की समस्या मंत्री के सामने रखी
गतौली स्कूल के छात्रों ने जर्जर कमरों, खराब सफाई व्यवस्था, स्कूल परिसर से गुजर रहे गंदे नाले और पेयजल की समस्या मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने नाले से स्कूल को अलग करने के लिए तत्काल अस्थायी चाहरदीवारी बनवाने, अतिरिक्त पानी की टंकी लगाने और नियमित सफाई के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग ने बताया कि चार नए कमरों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृति का प्रस्ताव निदेशक को भेजा जा चुका है।
बिजली लाइन के कारण नहीं बन पा रहे मकान, चार प्लॉट होंगे शिफ्ट
बीबीपुर में वर्ष 2012 में आवंटित बीपीएल प्लॉटों के ऊपर से बिजली लाइन गुजरने के कारण चार परिवार मकान नहीं बना पा रहे हैं। शिकायत पर मंत्री ने प्रभावित चारों प्लॉटों को बराबर पड़ी पंचायती जमीन पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक को भेजने के निर्देश दिए। मामले की जांच एडीसी को सौंपी गई है।
एनएचएआई अधिकारी की गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी
जींद से गुजरने वाले एनएचएआई मार्ग पर निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत पर मंत्री ने जांच अधिकारी से जानकारी ली और शेष काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में एनएचएआई सोनीपत का प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एनएचएआई के सचिव को लिखित नोटिस के माध्यम से रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
एक्सईन साहब! किसी ठेकेदार से पानी की टंकी रखवा दो, बहुत फर्जी बिल पास करते होंगे
गतौली स्कूल में पेयजल की समस्या पर चर्चा के दौरान मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से ठेकेदारों की संख्या पूछी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि ठेकेदारों की संख्या 30 से ज्यादा हैं। इस पर मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि किसी ठेकेदार से पानी की टंकी रखवा दो, बहुत बिल पास करते होंगे। एक्सईएन ने सफाई देते हुए कहा कि वह ऐसा काम नहीं करते तो मंत्री ने कहा, मुझे सब पता है। तत्काल स्कूल में पानी की टंकी रखवाओ।