{"_id":"6a4aa9cec64c287b160a3c47","slug":"sports-facilities-are-missing-in-the-playground-players-demanded-from-the-administration-jind-news-c-199-1-jnd1012-156218-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेल मैदान में सुविधाएं नदारद, खिलाड़ियों ने प्रशासन से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेल मैदान में सुविधाएं नदारद, खिलाड़ियों ने प्रशासन से की मांग
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम3शहर के खानसर चौंक पर सड़क में धंसा हुआ ट्रक। संवाद फोटो कैप्शन 5एसएफड
सफीदों। सिवाना माल के खेल मैदान में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान में बैठने, शौचालय और लाइट की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि खिलाड़ियों को अपने पैसे से मैदान की सफाई करवानी पड़ती है।
इतना ही नहीं ग्राउंड में बारिश का पानी भरने पर खिलाड़ी चंदा इकट्ठा करते हैं और मोटर व पंप लाकर मैदान से पानी निकालते हैं। मैदान में 100 से अधिक खिलाड़ी खेलों व सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। खेल मैदान में दौड़ लगाने का ट्रैक तक पक्का नहीं है। बारिश के दिनों में मैदान में पानी भर जाता है।
खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार और खेल विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन उनके गांव का खेल मैदान इन योजनाओं के दायरे से बाहर है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मैदान में शौचालय, बैठने की व्यवस्था, लाइट व्यवस्था व खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यदि खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलें तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
बॉक्स
प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए मैदान में आते हैं। यहां बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और दौड़ लगाने के लिए ट्रैक पक्का नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। मैदान को खुद साफ करना पड़ रहा है। यदि सुविधाएं बेहतर हो तो हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।-शुभम खिलाड़ी।
बॉक्स
मैदान में शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं नहीं हैं। दूर-दराज से आने वाले खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती है। खेलों को बढ़ावा देने की बात तो होती है। लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है।-दीपक खिलाड़ी।
वर्जन
खिलाड़ियों की समस्या का पता चला है। खेल मैदान में घास होने के कारण खिलाड़ियों को तैयारी करने में परेशानी होती है। समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही के लिए भेजेगी।
-रामनिवास सरपंच, गांव सिवाना माल।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम4
गांव सिवाना माल के खेल मैदान का कच्चा पड़ा ट्रैक। संवाद
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम5
शुभम, खिलाड़ी।
फोटो कैप्शन 5एसएफडीएम6
दीपक, खिलाड़ी।