फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Spokesperson of Khatkar Toll Plaza Committee assaulted, picketed

खटकड़ टोल प्लाजा कमेटी के प्रवक्ता से मारपीट, धरना

Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Spokesperson of Khatkar Toll Plaza Committee assaulted, picketed
सफीदों। जींद-गोहाना मार्ग पर लुदाना के पास लगे टोल प्लाजा पर दोपहर बाद उस समय विवाद हो गया जब खटकड़ टोल प्लाजा कमेटी के प्रवक्ता सुशील नरवाल ने टोल देने से मना कर दिया। टोल नहीं देने पर आपसी विवाद झगड़े में बदल गया। सुशील नरवाल ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगाए। इसके बाद खटकड़ टोल कमेटी के सदस्य लुदाना टोल पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। कमेटी सदस्यों ने वाहनों को टोल फ्री करवा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की यहां शाम तक पंचायत हुई। सुशील नरवाल व उनके साथ टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

सुशील नरवाल ने बताया कि वह लुदाना टोल से गुजर रहे थे। टोल कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और टोल मांगने लगे। नरवाल ने टोल कर्मचारियों को बताया कि वह खटकड़ टोल कमेटी (किसानों) के प्रवक्ता हैं तथा उनके आईकार्ड बनाए हुए हैं, जिनके आधार पर उनका टोल नहीं लगा। इस पर दोनों में बहस हो गई। नरवाल ने आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों ने कई अन्य युवकों को बुलाकर उनकी पिटाई करवा दी। इसके बाद उन्होंने सूचना खटकड़ टोल कमेटी को दी। खटकड़ टोल कमेटी के काफी संख्या में सदस्य लुदाना टोल पर पहुंच गए और यहां धरना शुरू कर दिया। इन लोगों ने सभी वाहनों को टोल फ्री करवा दिया। खटकड़ टोल कमेटी प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि सुशील नरवाल को टोल कमेटी सदस्य व अन्य युवकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यहां टोल पर यह लोग जबरदस्ती कर रहे हैं। कई अन्य लोगों ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक वह लोग यहां से नहीं हटेंगे। नौगामा खाप के सदस्य राजेश ढुल ने कहा कि टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है। इस कारण आसपास के गांवों के लोग काफी परेशान हैं। जब तक लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह लोग वाहनों के लिए इस टोल का फ्री करवाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों को समझाया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-हरिओम, थाना प्रभारी पिल्लूखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
13जेएनडी23 : लुदाना टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed