फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Spent five and a half million rupees every month, yet the vaccine was stolen

हर महीने साढ़े पांच लाख रुपये खर्च, फिर भी वैक्सीन की हो गई चोरी

Fri, 23 Apr 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Spent five and a half million rupees every month, yet the vaccine was stolen
चोरी के बाद पीपी सेंटर में जानकारी लेने पहुंचे डीआईजी ओपी नरवाल और प्रतिरक्षण प्रभारी डॉ. रमेश पा - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर स्थित कोरोना वैक्सीन की 1710 डोज चोरी होने की घटना ने नागरिक अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की सुरक्षा पर हर महीने करीब साढ़े लाख रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन यहां पर सुरक्षा राम भरोसे है। अब सीसीटीवी कैमरे में कैद परछाइयों के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की सुरक्षा पर आए दिन सवाल उठते रहते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अस्पताल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद आज तक चोरों को नहीं पकड़ा जा सका है। ऐसे में इस बार चोरों ने कोरोना वैक्सीन चुरा कर नागरिक अस्पताल प्रबंधन व पुलिस की कलई खोल दी है। नागरिक अस्पताल में एजेंसी के 30 कर्मचारी सुरक्षा में तैनात हैं। रात को नौ लोगों की ड्यूटी होती है, लेकिन इनमें से अधिकतर वार्ड व आपातकालीन कक्ष के बाहर ही रहते हैं। वहीं प्रति वर्ष करीब डेढ़ लाख रुपये सीसीटीवी कैमरे के रखरखाव पर खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

15 दिन पहले लिखा सीसीटीवी कैमरे लगवाने का पत्र, नहीं जागा अस्पताल प्रबंधन
दरअसल पीपी सेंटर में कोरोना का टीकाकरण भी किया जा रहा है। यहां काफी लोग आते हैं। ऐसे में पीपी सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए करीब 15 दिन पहले ही पत्र लिखा गया था। यदि स्वास्थ्य विभाग इस पर समय रहते अमल करता तो शायद चोरी की वारदात न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपी सेंटर में सीसीटीवी कैमरा नहीं होना नागरिक अस्पताल की लापरवाही है। इसके अलावा उनका सुरक्षा स्टाफ भी वहां होना चाहिए था। बहरहाल वहां के सीसीटीवी कैमरे में भी तस्वीर साफ नहीं है। न तो कपड़ों का पता चल रहा है और न ही व्यक्ति का। सिर्फ परछाई जैसा दिख रहा है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
ओपी नरवाल, डीआईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed