{"_id":"6ac01ccd33d8f43a7c05f3aa","slug":"speech-competition-held-at-iti-on-gandhi-shastri-jayanti-winners-felicitated-jind-news-c-199-1-sroh1006-161406-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में गांधी-शास्त्री जयंती पर भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में गांधी-शास्त्री जयंती पर भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी18-आईटीआई में हुई प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं अपने स्टाफ के साथ। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने की। एनसीसी अधिकारी नसीब सिंह खटकड़ ने मंच संचालन किया।
प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें राजकीय महिला आईटीआई की सेविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की छात्रा सोनिया ने प्रथम, इसी ट्रेड की छात्रा अंजलि ने द्वितीय और राजकीय आईटीआई के इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के छात्र अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर, वर्कशॉप और कक्षाओं में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने साफ-सफाई करने के साथ स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। इस दौरान वरिष्ठ वर्ग अनुदेशक मंगल गिल, सुरेंद्र खटकड़, जितेंद्र पूनियां, विजय, संदीप शर्मा, नवीन लोहान, मंदीप राज, रोहित कुमार तथा महिला आईटीआई से दिनेश और सुनीता मौजूद रहे।