फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   International conference on AI, research, and sustainable development to be held on October 24.

Jind News: एआई, अनुसंधान और सतत विकास पर 24 अक्तूबर को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Sat, 03 Oct 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
International conference on AI, research, and sustainable development to be held on October 24.
उचाना। राजकीय महाविद्यालय अलेवा और हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद के संयुक्त तत्वावधान में 24 अक्तूबर को ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन राजकीय महाविद्यालय अलेवा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और हिंदू कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन की थीम ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अनुसंधान, नवाचार, सतत विकास एवं उद्यमिता : परिवर्तनकारी एवं सतत वैश्विक विकास के लिए उभरते प्रतिमान’ रखी गई है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती तकनीकों के शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग तथा समाज पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे। साथ ही एआई के माध्यम से नवाचार, उद्यमिता और सतत विकास को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय अलेवा के प्राचार्य मुनीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका अब केवल पारंपरिक शिक्षण तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को एआई, अनुसंधान, नवाचार तथा उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सम्मेलन समन्वयक डॉ. गौरव बंसल ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार और फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी अकादमिक श्रृंखला के तहत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कराया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधार्थी, विद्यार्थी और विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। इच्छुक प्रतिभागी 20 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इस अवसर पर हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णा मोर, डॉ. उपासना सहित अन्य आयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed