फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special OPD for High-Risk Pregnant Women Launched at Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए विशेष ओपीडी शुरू

Fri, 05 Jun 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Special OPD for High-Risk Pregnant Women Launched at Civil Hospital
04जेएनडी34: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लगाई गई कुर्सियां। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में हाई रिस्क गर्भवतियों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष हाई रिस्क ओपीडी की शुरुआत की गई है। नई व्यवस्था के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को सामान्य मरीजों की लंबी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ेगा बल्कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत इलाज और परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के गायनी वार्ड में प्रतिदिन 200 से 300 महिलाओं की ओपीडी होती है। इनमें करीब 30 से 35 महिलाएं ऐसी होती हैं जिनकी गर्भावस्था को हाई रिस्क श्रेणी में रखा जाता है। पहले इन महिलाओं को भी सामान्य मरीजों की तरह लाइन में लगना पड़ता था जिससे कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब अस्पताल प्रशासन ने इनके लिए अलग व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन


गायनी वार्ड के बाहर लगाई गई विशेष कुर्सी
हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान और सुविधा के लिए गायनी वार्ड के बाहर अलग से कुर्सी की व्यवस्था की गई है। जैसे ही ऐसी महिला मरीज अस्पताल पहुंचती है उसे सीधे विशेष ओपीडी में भेजा जाता है। डॉक्टरों और स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि हाई रिस्क मरीजों की जांच और उपचार को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाबी रंग की पर्ची से होगी पहचान
अस्पताल प्रशासन ने हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए अलग रंग की पर्ची जारी करनी शुरू कर दी है। इन मरीजों को गुलाबी रंग की पर्ची दी जा रही है, जिस पर स्पष्ट रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी अंकित किया जाता है। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीज की स्थिति का तुरंत पता चल जाता है और आवश्यक उपचार में देरी नहीं होती।

बाक्स
हाई रिस्क गर्भावस्था के मामलों में समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी होता है। नई व्यवस्था से न केवल मरीजों को सुविधा मिलेगी बल्कि गर्भवतियों और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद

04जेएनडी34: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लगाई गई कुर्सियां। संवाद

04जेएनडी34: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लगाई गई कुर्सियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article