फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   son of painter subhash murdered in kalka

पेंटर सुभाष के बेटे की कालका में हत्या

Wed, 23 Oct 2019 08:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
son of painter subhash murdered in kalka
रंगों से दूसरे लोगों की जिंदगी को रंगीन करने वाले जिले के पेंटर सुभाष भूराण की जिंदगी बेरंग हो गई। कालका में आर्मी की भर्ती के लिए परीक्षा देने गए उसके 19 वर्षीय बेटे अश्विनी की कालका में ऑटो चालकों ने हत्या कर दी। बता दें कि लगभग दो दशक पहले भी सुभाष के एक बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। बेटे की मौत से सुभाष के परिवार की सारी उम्मीदें भी टूट गई।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भूराण निवासी सुभाष पेंटर जींद जिले के मशहूर पेंटर हैं। सुभाष पेंटर पिल्लूखेड़ा मंडी में अपनी पेंटिंग की दुकान चला कर परिवार का गुजर-बसर करता है। ग्रामीणों के अनुसार सुभाष पेंटर का बेटा अश्विनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को अश्विनी कालका में आर्मी की परीक्षा देने के लिए गया था। इस दौरान भर्ती में गए हुए कुछ युवकों की ऑटो चालकों के साथ कहासुनी हो गई। इससे तेश में आए ऑटो चालकों ने युवकों पर हमला कर दिया। ऑटो चालकों ने नुकीले हथियारों से अश्विनी व उसके दूसरे साथी को बुरी तरह घायल कर दिया। राहगीरों ने बीच-बचाव करवा कर दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचाया। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान अश्विनी ने दम तोड़ दिया जबकि उसका दूसरे साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुझ गया सुभाष के परिवार का चिराग
लगभग दो दशक पहले सुभाष के एक बेटे की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद सुभाष पेंटर का परिवार गमगीन था लेकिन बाद में अश्विनी के जन्म के बाद सुभाष के परिवार में फिर से खुशियां लौट आई थी। अश्विनी के बाद सुभाष के घर बेटी ने जन्म लिया। अब अश्विनी की मौत के बाद से सुभाष के परिवार पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुभाष के परिवार का चिराग बुझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed