फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Somnath, Mansha Devi, temple, praised, today, jind

सोमनाथ मंशा देवी मंदिर में आज होगा महामाई का गुणगान

Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Somnath, Mansha Devi, temple, praised, today, jind
लाइन में लगे श्रद्धालु। - फोटो : jind
नवरात्र के दौरान शहर के माता मंदिरों में भक्त उमड़ रहे हैं। शुक्रवार को तीसरे नवरात्र पर शहर के प्राचीन सोमनाथ मंशा देवी व जयंती देवी मंदिर में अलसुबह ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। यहां लोगों ने माता के दर्शन कर मन्नत मांगी। वहीं, शनिवार को सोमनाथ मंशा देवी मंदिर में माता का विशेष जागरण किया जाएगा। इस मौके पर माता के कुष्मांडा रूप का पूजन होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्य दिवस होने से लोग सुबह मंदिरों में पूजा कर काम पर जाने की जल्दी में रहे। इससे सुबह पांच बजे ही मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी। यह सिलसिला सुबह करीब नौ बजे तक जारी रहा। लोगों ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर परिवार के सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। सोमनाथ मंशा देवी मंदिर के प्रधान रवि प्रकाश सिंगला ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधाओं के लिए खास इंतजाम किया गया है। शनिवार को प्रसिद्ध कलाकार महामाई का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन


मां को पाने के लिए दूर जाने की नहीं जरूरत
नवरात्र के मौके पर माता वैष्णवी धाम में चल रहे यज्ञ के दौरान आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि मां को पाने के लिए न तो घर छोड़ने की जरूरत है और न कहीं दूर भागनेे की। जरूरत है अपने हृदय में उनके प्रति तीव्र उत्कंठा जगाने की। आचार्य ने कहा, मां कहीं दूर नहीं हमारे अत्यंत निकट है। हमारे भीतर समाई है। उन्हें ढूंढने, पहचानने और प्राप्त करने का प्रयत्न नहीं किया जाता, इसलिए अधिकांश लोगों के हृदय अंधकार से भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed