फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Some people have illusion, I will contest from Uchana only: Dushyant Chautala

कुछ लोगों को है भ्रम, मैं उचाना से ही चुनाव लड़ूंगा : दुष्यंत चौटाला

Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Some people have illusion, I will contest from Uchana only: Dushyant Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। कुछ लोगों को भ्रम हो गया है। मैं उचाना कलां विधानसभा से ही चुनाव लड़ूंगा लेकिन उन लोगों का पता नहीं, वह लड़ेंगे या नहीं। ये बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को उचाना कलां के पालवां गांव में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहीं।
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दुष्यंत चौटाला परिवार और बीरेंद्र सिंह परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि मैं लिखकर देता हूं, दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोमवार को जब यह सवाल जब पालवां कला में पत्रकार वार्ता में उठा तो दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि वे उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले कहसून गांव में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने उनके बारे में जो बात रविवार को कही थी, वह यदि लिखकर देते हैं तो दे दें। वह जिस भी कागज पर लिखकर देंगे, उसे फ्रेम करवा लिया जाएगा और जब चुनाव लडूंगा तो यह फ्रेम उनको भेंट कर दिया जाएगा। इससे पहले सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा जजपा का खाता नहीं खुलने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनका काम मेहनत करना है, बाकी जनता की मर्जी, जनता ही खाता खोलने वाली है। किसी को खाता नहीं खुलने का आकलन करने की जरूरत नहीं है और न ही किसी में इस प्रकार की भविष्यवाणी करने की क्षमता है। कहा कि उनकी पार्टी को तो केवल चार छोरों (लड़कों) की पार्टी कहा जाता था लेकिन जनता ने उनको 16 प्रतिशत वोट दिए। इस वोट प्रतिशत को दोगुना करने का उनका लक्ष्य है। उचाना विधानसभा के हर कार्यकर्ता का घर उनका अपना घर है। वह किसी के भी घर रात बिता सकते हैं, कोई मना नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed