फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Some people are unnecessarily misleading the public: Abhay Singh Chautala

कुछ लोग बेवजह जनता को भ्रमित कर रहे : अभय सिंह चौटाला

Mon, 16 Mar 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Some people are unnecessarily misleading the public: Abhay Singh Chautala
15जेएनडी30: मनोहरपुर गांव में जनसभा में मौजूद इनेलो नेता अभय सिंह व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा।
जींद। मनोहरपुर गांव में रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल की हलका प्रधान पप्पु रेढू की अध्यक्षता में हुई जनसभा रैली में तब्दील हो गई। मुख्यातिथि वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शिरकत की।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कुछ लोग बेवजह जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं लेकिन इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सही मायनों में जनता के मुद्दों को उठाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में लगभग 9000 खरीद केंद्र बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस मामले में इनेलो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर खरीद केंद्रों को चालू रखने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा कि उन्हें इस तरह के किसी आदेश की जानकारी नहीं है और उनके बिना अनुमति के ही कार्रवाई की जा रही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी खरीद केंद्र को बंद नहीं किया जाएगा। अभय चौटाला ने कहा कि एक ऐसा मुख्यमंत्री जिसे प्रदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी ही नहीं है। वह प्रदेश को कैसे सही तरीके से चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता के हितों के लिए इनेलो लगातार संघर्ष कर रही है। पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा के पानी को रोकने की बात पर भी इनेलो ने जोरदार विरोध किया और सरकार पर दबाव बनाया, जिसके बाद पंजाब सरकार को झुकना पड़ा और हरियाणा को पानी मिला। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बंद करने के फैसले के खिलाफ भी इनेलो ने आवाज उठाई और सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 16 तारीख को परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा कि कौन भाजपा का सहयोगी है और कौन नहीं। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि नरवाना की नई अनाज मंडी में शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

इस अवसर पर जिला प्रधान विजेंद्र रेढू, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, प्रदीप गिल, दलेल कुंडू, सतीश नैन, बिल्लू पेगां मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
15जेएनडी30: मनोहरपुर गांव में जनसभा में मौजूद इनेलो नेता अभय सिंह व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। स्रोत : कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed