फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Soil test-based farming will boost production and reduce costs: Dr. Panghal

मृदा परीक्षण आधारित खेती से बढ़ेगा उत्पादन, घटेगी लागत : डॉ. पंघाल

Fri, 05 Jun 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Soil test-based farming will boost production and reduce costs: Dr. Panghal
05जेएनडी03: खटकड़ गांव में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के बारे में जागरूक करते हुए डॉ. धी
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांव खटकड़ में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विस्तार विशेषज्ञ (मृदा विज्ञान) डॉ. धीरज पंघाल ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. प्रीति मलिक और कृषि पर्यवेक्षक अनवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. धीरज पंघाल ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग और जैविक स्रोतों की अनदेखी के कारण मिट्टी का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रयोग अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि मिट्टी की जांच के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने से उत्पादन बढ़ता है, लागत घटती है और भूमि की उर्वराशक्ति लंबे समय तक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग के 4आर सिद्धांत सही उर्वरक, सही मात्रा, सही समय और सही स्थान की जानकारी देते हुए कहा कि इससे उर्वरकों की उपयोग दक्षता बढ़ती है और पर्यावरणीय प्रदूषण भी कम होता है।

उन्होंने गोबर की खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट तथा अन्य जैविक स्रोतों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि मिट्टी में जैविक पदार्थों की पर्याप्त मात्रा बनाए रखना आवश्यक है। डॉ. पंघाल ने ढैंचा और सनई जैसी फसलों की हरी खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे मिट्टी में जैविक कार्बन और पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है।
डॉ. प्रीति मलिक ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होती है और मिट्टी, जल तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

वहीं कृषि पर्यवेक्षक अनवर ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरी विरासत, धान की सीधी बिजाई, किसान आईडी तथा देसी कपास प्रोत्साहन योजना सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों को मृदा परीक्षण, हरी खाद, प्राकृतिक खेती तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed