फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   So far, one lakh 74 thousand 34 metric tonnes of paddy has arrived in the district

Jind News: जिले में अब तक एक लाख 74 हजार 34 मीट्रिक टन धान की आवक

Thu, 31 Oct 2024 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
So far, one lakh 74 thousand 34 metric tonnes of paddy has arrived in the district
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले में धान की खरीद प्रक्रिया लगातार चल रही है। मंडियों में भीड़ न बढ़े, इसको ध्यान में रखते हुए सबंधित अधिकारियों को उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडियों में पेयजल, छाया आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था रखी जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार कि असुविधा का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल एक लाख 74 हजार 34 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। धान की खरीद में फूड एजेंसी ने अब तक एक लाख 40 हजार 232 एमटी, हैफेड ने 27 हजार 869 एमटी और एचडब्ल्यूसी ने 5933 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक खरीद नरवाना मंडी में हुई, जहां 82 हजार 793 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अलेवा, धमतान, पिल्लूखेड़ा और सफीदों जैसी मंडियों में भी बड़ी मात्रा में फसल की आवक हुई है।
विज्ञापन

फसल की आवक के साथ ही अब तक एक लाख 42 हजार 480 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है। इसमें फूड एजेंसी ने एक लाख 20 हजार 184 एमटी, हैफेड ने 21 हजार 419 एमटी और एचडब्लूसी ने 1277 एमटी का उठान संपन्न कर लिया है। अब तक मंडियों में 11995 किसानों की धान की फसल की खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed