{"_id":"6ae8f67065b598e2ee086c63","slug":"small-scale-entrepreneurs-in-rural-areas-will-join-the-pm-svanidhi-scheme-jind-news-c-199-1-sroh1006-163136-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ेंगे ग्रामीण क्षेत्र के छोटे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ेंगे ग्रामीण क्षेत्र के छोटे कारोबारी
विज्ञापन
जींद। पीएम स्वनिधि योजना का दायरा अब ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाया गया है। इसके तहत जिले के भुरायण गांव को शामिल किया गया है। गांव में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के साथ सिलाई का काम करने वाली महिलाओं, नाई, धोबी और अन्य छोटे व्यवसायों से जुड़े पात्र लोगों को भी योजना से जोड़ा जाएगा।
एडीसी प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से आर्थिक सहायता दिलवाने के निर्देश दिए हैं। एडीसी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका लाभ जिले के प्रत्येक पात्र पथ विक्रेता और छोटे कारोबारी तक पहुंचना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में शामिल किए गए भुरायण गांव में विशेष प्रयास कर पात्र लोगों को योजना की जानकारी दी जाए और निर्धारित लक्ष्य जल्द पूरा किया जाए। एडीसी ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य का 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने शेष लक्ष्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक अधिकारियों से कहा कि पात्र पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने से जुड़े लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। विभागीय अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि आपसी तालमेल से काम करें, ताकि किसी लाभार्थी को अनावश्यक देरी न हो। संवाद