{"_id":"64e7a1f55f51bb3f270132c5","slug":"six-more-found-dengue-positive-number-reached-108-jind-news-c-199-1-sroh1007-4557-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छह और मिले डेंगू पॉजिटिव, संख्या पहुंची 108","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छह और मिले डेंगू पॉजिटिव, संख्या पहुंची 108
Fri, 25 Aug 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में छह नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते जिला में डेंगू पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 108 हो गई है।
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को जिन लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मिली उनमें हरिनगर निवासी 30 वर्षीय युवक, अर्बन एस्टेट निवासी 23 वर्षीय युवक, करेला निवासी 45 वर्षीय महिला, रत्ताखेड़ा निवासी 15 वर्षीय युवक, घसो खुर्द निवासी 27 वर्षीय युवक, नरवाना निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि डेंगू व मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग कर्मी लगातार फीवर मास सर्वे कर रहे हैं। लोगों को लगातार मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जहां भी डेंगू के मामले मिल रहे हैं वहां फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार पीडि़तों की लगातार स्लाइडें बना रही हैं। आमजन को चाहिए कि वो स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। वीरवार को छह लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।