फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SIR to be completed before July 15, 63% of voters' forms online in Narwana

Jind News: 15 जुलाई से पहले पूरा होगा एसआईआर, नरवाना में 63% मतदाताओं के फॉर्म हुए ऑनलाइन

Mon, 06 Jul 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
SIR to be completed before July 15, 63% of voters' forms online in Narwana
नरवाना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नरवाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का कार्य तेज गति से जारी है। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 63 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और निर्धारित तिथि 15 जुलाई से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित) में कुल 2,27,533 मतदाता हैं। रविवार दोपहर 2 बजे तक 1,43,345 मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन किए जा चुके हैं। शनिवार तक यह प्रगति 56 प्रतिशत थी, जबकि एक दिन में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसे उन्होंने बीएलओ और मतदाताओं के सहयोग का परिणाम बताया।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार सभी 225 मतदान केंद्रों पर एसआईआर प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। इनमें 10 बूथों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि 50 से अधिक बूथों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा कार्य संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष करीब 77 हजार मतदाताओं के फॉर्म भी जल्द भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षित युवाओं से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शेष मतदाता भी अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समय रहते फॉर्म भरवाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed